गांवों में इंटरनेट पहुंचाएगा बीएसएनएल, युवाओं को देगा रोजगार
प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। बीएसएनएल ने भारतनेट एफटीटीएच नेटवर्क के माध्यम से प्रयागराज और कौशांबी के ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा विस्तार की योजना शुरू की है। इसके साथ ही ग्रामीण युवाओं के लिए 'भारतनेट उद्यमी (बीएनयू)' योजना लागू की गई है। बीएसएनएल के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय युवा अपने गांव में इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। प्रत्येक सक्रिय एफटीटीएच कनेक्शन पर 200 से 400 रुपये तक मासिक आय मिलेगी और 100 से अधिक कनेक्शन होने पर 20 से 40 हजार रुपये तक कमाई संभव है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को 259 रुपये प्रतिमाह में 25 एमबीपीएस तक ब्रॉडबैंड, असीमित कॉलिंग, वेव्स ओटीटी और 150 से अधिक लाइव टीवी चैनलों की सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल का 259 रुपये में रूरल एंट्री ब्राडबैंड प्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.