गोंडा, जुलाई 1 -- वजीरगंज। सीएचसी पर बुधवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें डॉ. वर्मा ने कहा कि जिन गांवों में पोलियो शिविर लगाए जा रहे हैं, वहां पर अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ला, मुकुल आनंद, अमित श्रीवास्तव, राम अभिलाख शुक्ला, मंजू शुक्ला आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...