रुद्रप्रयाग, नवम्बर 28 -- केदारघाटी के विभिन्न गांवों में इन दिनों बंदरों के साथ-साथ जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। जंगली जानवरों ने ग्रामीणों की सारी फसल नष्ट कर दी है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ऊखीमठ विकासखंड के ल्वारा, ल्वाणी, देवागण, लंबगौंडी सहित अन्य गांवों में बीते दो सप्ताह से बंदर ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। बंदर ग्रामीणों के खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। इसके अलावा भालू व सुअर भी ग्रामीणों के खेतों तक पहुंचकर मंडुऐ की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता महेश बगवाडी, हुकम सिंह फरस्वाण, कुंवर सिंह, दरबान सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि पहले इन गांवों में कुछ ही बंदर ही दिखाई देते थे, किंतु बीते दो सप्ताह से बंदरों की संख्या में अचानक बढोत्तरी से ग्रामीण परेशान है। बड़ी संख्या में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.