औरंगाबाद, मार्च 19 -- दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमालय दाउदनगर के अंतर्गत देवकुंड थाना के कर्मियों द्वारा हसपुरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में मॉक ड्रिल आयोजित कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान गिरधारी मठिया, निलकोठी, जखौरा तथा मलहारा में ग्रामीणों के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, प्राथमिक प्रतिक्रिया और आग पर काबू पाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लोगों के बीच पंपलेट का वितरण कर आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...