नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली के ग्रामीणों ने राजधानी के गांवों को व्यावसायिक श्रेणी में अधिसूचित करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार इससे गांव में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दिल्ली पंचायत संघ ने इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर एमसीडी की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा से मुलाकात की। पंचायत संघ अध्यक्ष थान सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली देहात के गांवों में 200 वर्गमीटर तक की आवासीय संपत्तियों पर हाउस टैक्स माफ करने के निर्णय के लिए संघ ने आभार जताया। वहीं, स्थायी समिति अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि गांवों के समग्र विकास और वहां के निवासियों को राहत प्रदान करना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.