गुड़गांव, जून 8 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। यूनाइटेड आरडब्लूए फेडरेशन के पदाधिकारियों ने गांवों और कॉलोनियों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सुविधा देने की मांग की। सोमवार को हरियाणा सिटी गैस कंपनी के डीजीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन ने क्षेत्र में सर्वे कर गैस पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू करने तथा कार्य की समय-सीमा घोषित करने की मांग की। फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि शंकर विहार, साहिब कुंज, गंगा विहार, चंदन विहार, साईं कुंज, निहाल कॉलोनी, भीम कॉलोनी, उपवन सोसाइटी, न्यू पालम विहार, प्रकाश पुरी जोन, आईजेड-ईजेड, डब्लूजेड ब्लॉक, सेक्टर-110ए, बजघेड़ा और सराय अलावर्दी गांव समेत अनेक क्षेत्रों के हजारों परिवार आज भी गैस सिलेंडरों पर निर्भर हैं। पीएनजी सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल गैस ...