गांवों के संपर्क मार्गों पर चढ़ा बाढ़ का पानी
आजमगढ़, अगस्त 21 -- लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव का क्रम जारी है। नदी खतरा बिंदु से ऊपर बह रही है। इससे देवारा इलाके के आधा दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। फसलें पानी में डूब गई हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर बारिश के बाद नदी में बड़ी मात्रा में पानी डिस्चार्ज किया गया है। एसडीओ बाढ़ खंड शिवकुमार ने बताया कि 333000 क्यूसेक पानी नदी में डिस्चार्ज किया गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। दाम महुला, टेकनपुर, पर्शिया आदि गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। जबकि चक्की हाजीपुर गांव में संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूबने की कगार पर है। जलस्तर बढ़ने की रफ्तार यही रही तो जल्द संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूब जाएगा। किसानों की ज्वार, बाजरा, गन्ना और सब्जी की फसल बाढ़ के पानी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.