अयोध्या, अप्रैल 14 -- पूराबाजार,संवाददाता। विकासखंड पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम रसूलाबाद में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया । मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने विधि- विधान से मंत्रोंचार के बीच आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। इसी संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से गांवों मे तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे गांव के विकास का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप गांवों का विकास ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया जा रहा है और गांव को शहर जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, आंगनवाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को शुरुवाती शिक्षा की व्यवस्था है। य...