गांवों के विकास की गति नहीं होगी धीमी: विधायक
गोंडा, मई 30 -- तरबगंज, संवाददाता। योगी सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने व उन्हें प्रशासक नियुक्त करने के निर्णय के बाद शनिवार को प्रधान संघ ने ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह व धन्यवाद प्रस्ताव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रधानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय का माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि इस फैसले से पंचायतों में चल रहे विकास की गति में कमी नहीं आएगी। विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला ऐतिहासिक है। अधिकारियों को प्रशासक बनाए जाने पर समानांतर सत्ता दोष उत्पन्न होता है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। यह भी पढ़ें- प्रशासक बने प्रधानों के पावर को लेकर ऊहापोह प्रधानों को प्रशासक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.