गोपालगंज, मार्च 23 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड में इस बार परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खासकर बेटियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाई स्कूल जमुनहां बाजार की छात्रा अफसरा नाज ने विज्ञान संकाय में 432 अंक प्राप्त कर प्रखंड में टॉप किया है। वह नेहरुआ कला गांव निवासी गफारुलहक अंसारी की पुत्री हैं और आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं।कॉमर्स संकाय में भृंगीचक गांव निवासी आकृति मिश्रा ने 431 अंक प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनका लक्ष्य आईएएस बनना है। हुस्सेपुर नवका टोला निवासी राजेश भगत का बेटा हाई स्कूल रामचंद्रपुर का छात्र प्रियांशु कुमार ने विज्ञान संकाय में 401 अंक प्राप्त किए हैं ...