लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- गांवों के आसपास के तालाबों को स्वच्छ किया जाएगा। गांवों का गंदा पानी फिल्टर होकर तालाबों में गिरेगा। वहीं तालाबों के चारो ओर बेंच आदि का निर्माण कराया जाएगा जिससे गांव के लोग तालाबों के किनारे बैठ सकेंगे। पहले चरण में जिले के करीब 150 तालाब चिन्हित किए गए हैं। इन पर काम शुरू हो गया है। एक महीने के अन्दर तालाबों को स्वच्छ किया जाएगा। जिले में पहले एक हजार तालाबों को खुदवाकर जल संरक्षण किया गया। गांवों के आसपास के तालाब घास, जलकुम्भी आदि से भर गए हैं। इसके अलावा पॉलीथीन आदि तालाबों में जा रही है। गांवों का गंदा पानी तालाबों में जाता है। इसके साथ ही पालीथीन, कूड़ा तालाबों को बहकर जाता है। इससे तालाबों से दुर्गन्ध आती है। इन तालाबों को अब स्वच्छ बनाने की मुहिम मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू की गई है। जिला पंचायत राज अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.