गांवों की सड़कों से कट गई हरियाली
झांसी, जून 3 -- झांसी (मऊरानीपुर)। मऊरानीपुर तहसील के गांव खिलारा एवं देवरीघाट के आगे तक सड़क दोनों ओर कभी हरियाली ही हरियाली दिखती थी। हाइवे बने। सड़कें चौड़ी हुईं। हालात यह हुए कि हरियाली कट गई। अब राहगीर छांव तक को तरस रहे हैं। ग्राम पंचायत घाटकोटरा निवासी राजीव दीक्षित ने बताया कि पहले सड़क किनारे बड़े बड़े छायादार पेड़ मौजूद थे। जिससे दोपहर की भीषण गर्मी में भी लोगों को राहत मिलती थी। अब वृक्षों के अभाव में सफर करना कठिन हो गया है। यह भी पढ़ें- विकास की कीमत पर हरियाली की बलि, तीन महीने में 10 हजार पेड़ साफपेड़ों की कटाई का सीधा असर पुरवा निवासी हनुमत सिंह सोलंकी ने बताया कि पेड़ों की कटाई का सीधा असर तापमान पर दिखाई दे रहा है। पहले गांवों में रात के समय वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा रहता था, लेकिन अब देर रात तक गर्मी बनी रहती है। बसरिया निवासी हरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.