दरभंगा, सितम्बर 13 -- दरभंगा। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कम चौड़ी सड़कों के कारण आम लोगों को हो रही आवागमन संबंधी कठिनाइयों को देखते हुए दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने शनिवार को अभियंताओं के साथ स्थल निरीक्षण कर सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में पहल शुरू की। विधायक ईश्वर मंडल ने पथ निर्माण विभाग का ध्यान क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों की ओर आकृष्ट कराते हुए इनके चौड़ीकरण की कार्रवाई को अग्रिम रूप देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई प्रमुख ग्रामीण सड़कों की चौड़ाई अपेक्षाकृत कम होने के कारण यातायात के बढ़ते दबाव के साथ-साथ आम लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।सड़क चौड़ीकरण से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।...