हजारीबाग, जून 2 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। गांव से लेकर शहर तक के विकास का पहला पैमाना बेहतर आवागमन के लिए सड़क मार्ग होता है। उक्त बातें बरकट्ठा और कोडरमा जिले के जयनगर का लाइफलाइन पीडब्ल्यूडी रोड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास करते हुए विधायक अमित कुमार यादव ने कही।

शिलान्यास कार्यक्रम के विवरण उन्होंने शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि स्वर्ण चतुर्भुजी मार्ग जीटी रोड बरकट्ठा से कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड को जोड़ने वाला यह सड़क लोंगों के लिए लाइफलाइन के रूप में है। मजबूत सड़क मार्ग ही क्षेत्र के विकास का पहला सीढ़ी माना जाता है। सड़क पर वाहनों के पहिया चलने से विकास का रथ भी तेजी से दौड़ता है। मालूम हो कि सड़क का उन्नयन कार्य करीब 19 करोड़ की लागत से लगभग 32 किलोमीटर से अधिक होगा। सड़क कार्य में रोड का सुदृढ़ीकरण, नाली समेत गार्डवाल निर्माण शामिल है। सड़...