सहारनपुर, सितम्बर 7 -- सहारनपुर। महात्मा गांधी के स्मारक पर मौन प्रार्थना और शांति-सौहार्द का संदेश देने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने रोक दिया। कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी समेत कई पदाधिकारियों को उनके घरों पर पुलिस तैनात कर हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाया। गांधी पार्क के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही भी रोक दी गई। जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर कुछ देर मौन रहना चाहते थे। इसका उद्देश्य शहर में शांति और सौहार्द का संदेश देना था। उन्होंने शांतिपूर्ण कार्यक्रम से रोके जाने को संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। कुछ कार्यकर्ता पुलिस व्यवस्था के बावजूद गांधी पार्क पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर जाने...