धनबाद, जनवरी 30 -- सिजुआ । बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के द्वारा गुरुवार को गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सिजुआ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन एजीएम मणिकांत पांडेय ने किया। शिविर में डॉ जेपी राय ने विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों व कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर उपयुक्त परामर्श दिया। स्वास्थ्य संबंधी बीपी, शुगर आदि की जांच की गई। शिविर में करीब 200 विद्यार्थियों व कर्मियों की जांच हुई व जरूरत के मुताबिक दवाइयों का वितरण किया गया। मौके पर क्षेत्रीय पर्यावरण प्रबंधक रितेश रंजन, उपप्रबंधक पर्यावरण अजीत कुमार, सुरेश मांझी, प्रिंस कुमार व विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक शांतिभूषण, वरीय शिक्षक सरोस हयात अली, धीरेंद्र प्रताप सिंह, शबाना फातमी, सविता कुमारी सहित प्रीतम कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...