पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की पहल पर गांधी स्टेडियम में लंबे समय से रिक्त चल रहे क्रिकेट प्रशिक्षक (कोच) के पद पर नियुक्ति कर दी गई है। खेल निदेशालय ने डीएम के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए पवन कुमार को अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक के रूप में तैनात किया है। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने खेल निदेशालय को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि जनपद में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए एकमात्र स्थान गाँधी स्टेडियम है। यहां क्रिकेट की अवस्थापना और सुविधाएं तो उपलब्ध हैं, लेकिन स्थायी प्रशिक्षक नहीं है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि सात फरवरी 2026 को संपन्न हुए चयन ट्रायल्स की मेरिट सूची के आधार पर एनआईएस योग्यता वाले पवन कुमार का चयन किया गया है। उनकी नियुक्ति कुशीनगर से पीलीभीत के लिए की गई है। अब स्टेडियम में खिलाड़ियों को विधिवत प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.