पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग की ओर से गांधी स्टेडियम परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मूर्ति की स्थापना की गई, जो महिला सशक्तीकरण का संदेश देने का काम करेगी। इससे बालिकाओं और महिलाओं को अपने अधिकार लेने के लिए जागरूक हो सकेगी। मूर्ति का लोकर्पाण 12 मई को किया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि मूर्ति स्थापित करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...