हाजीपुर, दिसम्बर 5 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता महात्मा गांधी सेतु पूर्वी लेन पर पाया नंबर-22 के पास शुक्रवार की देर शाम एंबुलेंस की ठोकर से बाइक सवार मां की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पुत्र घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस और गंगा ब्रिज थाने को दी। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक सेतु का पूर्वी लेन जाम की चपेट में रहा। घटना की सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत महिला के पुत्र को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला बिदुपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव निवासी स्व. परमहंस सिंह की 65 वर्षीय पत्नी रीता देवी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ है। घटना के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.