गंगापार, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्री गंगा धाम गोशाला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्था के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा प्रयाग संगम संस्थान के तत्वावधान में गोशाला परिसर में साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में रैशनल लाइब्रेरी जसरा के संस्थापक रामजी त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और हमें अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के मैनेजर राजीव शर्मा, अम्बुज त्रिपाठी, शिवानी शर्मा, सत्यम द्विवेदी, आनंद विश्वकर्मा, श्रेष्ठा पांडेय, आंचल, अमित पांडे, रोहित आदि रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चला यह भी पढ़ें- ...