मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- मिर्जापुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में श्रद्धा, सर्वधर्म समभाव और सेवा भावना से ओत-प्रोत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) माधवी शुक्ला ने की। सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्वधर्म प्रार्थना में हिन्दू धर्म की प्रार्थना डॉ. भास्कर प्रसाद द्विवेदी, इस्लाम धर्म की कुर्बान अली, सिख धर्म की डॉ. चन्दन साहू तथा ईसाई धर्म की प्रार्थना डॉ. गुरु प्रसाद सिंह ने प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती रासेयो के कार्यक्रम अध...