कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- चलौली स्थित स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित प्रयागराज एस एकेडमी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- बांका: गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण क...