सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- नेशनल मेडिकल कॉलेज में महान आत्मा महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कॉलेज स्टाफ और अतिथियों ने चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. असलम ने कहा कि उनके आध्यात्मिक गुरु मौलाना वहीदुद्दीन खान शांति और अहिंसा के माध्यम से समस्याओं के स्थायी समाधान पर बल देते थे। उन्होंने कहा कि युद्ध से समस्याएं समाप्त होने के बजाय नए विवाद पैदा होते हैं। उन्होंने बद्र, ओहुद और अहजाब के बाद हुई सुलह हुदैबिया का उल्लेख करते हुए कहा कि बातचीत और समझौते के माध्यम से मतभेद दूर किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक उन्होंने सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान के योगदान को भी याद ...