जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- पटमदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्तूबर को पटमदा के लावा पंचायत भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसके लिए मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को आमंत्रण पत्र सौंपा गया।शिविर शहीद स्मारक समिति के तत्वावधान में होगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने उपायुक्त को शिविर में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...