बागेश्वर, अक्टूबर 2 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजनों और कीर्तन का आयोजन किया गया। 'रघुपति राघव राजा राम' समेत अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता एवं अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने दोनों महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गांधी-शास्त्री जयंती...