औरैया, अक्टूबर 2 -- कस्बा स्थित मां शारदा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, पोस्टर निर्माण और गायन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अखिलेश पाल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक शिव प्रसाद पाल ने विद्यार्थियों को गांधीजी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांधीजी के तीन बंदरों की सीख का उल्लेख करते हुए बच्चों को बुरा न देखने, बुरा न सुनने और बुरा न बोलने का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य, अहिंसा और सादगी का लिया संकल्प प्रधान...