गंगापार, अक्टूबर 3 -- खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय समेत सभी परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सादगी का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई गईं। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सत्य अहिंसा के महानायक को नमन, गूंजा बापू का संदेश यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: गांधी जयंती पर ओलंपियाड़ से जुडे़ स्कूलों की खबर...... यह भी पढ़...