प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम हुए। अपर महाप्रबंधक जे.एस. लाकरा व अधिकारियों ने दोनों महान नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रेलवे स्टेडियम में वॉकाथन का आयोजन हुआ जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। स्काउट टीम ने गांधीजी के स्वच्छता संदेशों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मौके पर स्वच्छता शपथ दिलाई गई, सफाई मित्रों को कपड़े के थैले बांटे गए और उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.