औरैया, अक्टूबर 2 -- कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन व कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के संघर्ष में योगदान देने के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता उनके विचारों के प्रमुख आधार थे। उनके विचार आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं।डीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपने अल्प कार्यकाल में सादगी, ईमानदारी, नैतिकता, साहस और राष्ट्रभक्ति के आदर्श स्थापित किए। ...