भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महावीर जयंती पर गांधी शांति प्रतिष्ठान के सभागार में मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति डॉ. फारूक अली ने कहा कि भगवान महावीर और भगवान गौतम बुद्ध दोनों ही प्रकृति प्रेमी थे, लेकिन आज मानव प्रकृति के विरोधी होते जा रहे हैं। प्रकृति के संरक्षण और संतुलन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जैन धर्म में सभी धर्मों को समाहित करने की विशेषता है। मौके पर डॉ. सुनील अग्रवाल, उज्जैन कुमार जैन, प्रो. डॉ. मनोज, अनीता शर्मा, वीणा सिन्हा, पूनम देवी, मो. तकी अहमद जावेद, डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, महबूब आलम, राजकुमार, डॉ. जयंत जलत, वासुदेव भाई, प्यारी देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.