भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में बुधवार को परामर्शदातृ समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की। अध्यक्ष ने बताया कि महात्मा गांधी के भागलपुर आगमन के शताब्दी वर्ष पर 'अंग प्रदेश में महात्मा गांधी' विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जएगा, जिसकी तैयारी पर चर्चा की गई। वहीं ईरान और अमेरिका के बीच घोषित युद्धविराम का स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व कुलपति डॉ. मनोज कुमार, अरविंद कुमार रामा, डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, संजय कुमार, वासुदेव भाई, मो. तकी अहमद जावेद, डॉ. जयंत जलद, मदन कुमार, प्यारी देवी, अनीता शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...