भागलपुर, जुलाई 26 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महात्मा गांधी के भागलपुर आगमन के शताब्दी वर्ष पर 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय समारोह में महिला शक्ति संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। गांधी शांति प्रतिष्ठान में शनिवार को महिला सम्मेलन की संयोजक मृदुला सिंह की अध्यक्षता में तैयारी को लेकर बैठक की गई। सम्मेलन की मुख्य अतिथि नगर निगम की मेयर डॉ. बसुंधरा लाल होंगी, और इसकी अध्यक्षता गांधीवादी लेखिका सुजाता चौधरी करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...