मऊ, अक्टूबर 3 -- मऊ, संवाददाता। डीसीएसकेपीजी कालेज में माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.शर्वेश पांडेय ने की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.भोलानाथ गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के विचार तथा शास्त्री जी का सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: गांधी जयंती भाग एक...जिले में स...