भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के पीजी गांधी विचार विभाग में छह फरवरी को हेड और सहायक के विवाद मामले में छात्र राजद के प्रतिनिधि मंगलवार को कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे से मिलने पहुंचे। उन्होंने सहायक उमेश कुमार द्वारा हेड के विरुद्ध दिए आवेदन पर अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़ा किया। विवि अध्यक्ष लालू यादव ने हेड पर कार्रवाई की मांग की है। कुलसचिव से मिलने जाने वालों में विवि उपाध्यक्ष आशीष राय, प्रवक्ता प्रभाकर कुमार, रविराज आनंद, ऋषभ, जितेंद्र, सौरभ, अभिषेक,, अभिषेक, मनोज आदि मौजूद रहे। मामले में कुलसचिव ने उचित जांच का आश्वासन दिया है। इस मामले को लेकर हेड डॉ. सिंह ने कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा को सहायक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पूर्व में शिकायत की है। उन्होंने कर्मी से शोकॉज और लाप...