रुडकी, जनवरी 30 -- रुड़की, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर ने गांधी वाटिका में बापू की प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक अमर विचारधारा हैं। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा विश्व घृणा, युद्ध, भय और द्वेष के माहौल से गुजर रहा है, तब गांधी का अहिंसा का संदेश और भी प्रासंगिक हो जाता है। भारत की सनातनी परंपरा विश्व शांति का प्रतिनिधित्व गांधी ने ही किया था। कहा कि भारत को दुनिया भर में गांधी के देश के रूप में पहचाना जाता है और उनकी विचारधारा को अपनाकर ही भारत पुनः विश्वगुर...