बागपत, जनवरी 7 -- बड़ौत। नगर पालिका द्वारा गांधी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर व्यापारी अंकुर जैन ने डीएम को पत्र से शिकायत की थी। जिसमें नालियों का निर्माण ऊंचा करने व सड़क की खुदाई किए बिना निर्माण कराए जाने से अवगत कराया है। बताया कि उक्त विधि से निर्माण करने से आसपास के दुकान व मकान गहराई में चले जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को जल भराव की विकट स्थिति का सामना करने को मजबूर होना पड़ेगा। शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए एडीएम ने एसडीएम को उक्त बिंदुओं पर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.