सीवान, फरवरी 18 -- सीवान। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय द्वारा 21 फरवरी को गांधी मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इस मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मेले में ब्लिंकित, डीसेट्स इंडिया, रिट्रोफिट टेक्नोलॉजी, हरिओम फीड्स, संवि ग्रीन टेक, एलआईसी, चैतन्य इंडिया और एससीएम गारमेंट्स जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। साथ ही स्थानीय नियोजकों में श्री गोपाल ऑटो, कुशग्राम खादी उद्योग, सिटी कार्ट, स्टाइल बाजार और श्री लेदर भी चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ प्रशिक्षण, स्वरोजगार औ...