मऊ, जनवरी 4 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र में आगामी 10 जनवरी को गांधी मैदान में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक कस्बे में आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सम्मेलन को भव्य व सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार, मंच व्यवस्था, अतिथि स्वागत, सुरक्षा व अनुशासन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन समिति ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर जिम्मेदारियों के निर्वहन का आह्वान किया। आयोजन समिति ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से हिंदू सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बैठक में विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री सियाराम , खंड कार्यवाह रामचंद्र, हिंदू सम्मेलन समिति के संय...