पटना, मार्च 9 -- पटना के गांधी मैदान में 12 से 15 मार्च तक राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला लगेगा। एग्रो बिहार 2026 के आयोजन में देशभर के कृषि यंत्र निर्माता जुटेंगे। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि यह चार दिवसीय मेला किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीक और यंत्रों से रूबरू होने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। बिहार के अलावा पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के कृषि यंत्र निर्माता भी इसमें भाग लेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि लगभग 3.25 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, गन्ना उद्योग, उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग तथा कॉम्फेड भी अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे। मेले में बिहारी व्यंजनों का स्टॉल भी होगा। किसान पाठशाला में विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.