जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- जहानाबाद। आत्मा द्वारा 09 एवं 10 अक्टूबर को गांधी मैदान, जहानाबाद में किसान स्वरोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में फसल उत्पादन एवं बागवानी, डेयरी एवं पशुपालन, मुर्गी पालन एवं अंडा उत्पादन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन, मशरूम उत्पादन, कृषि यंत्र एवं कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, बीज उत्पादन एवं नर्सरी, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा कृषि विपणन एवं एफपीओ से संबंधित प्रदर्शनी एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विशेषज्ञ परामर्श सेवाओं से भी अवगत कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- 60 किसानों की प्रतिदिन बनेगी फार्मर रजिस्ट्री आईडी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...