पटना, जून 28 -- गांधी मैदान स्थित गेट नंबर सात पर रविवार को जय चित्रांश के बैनर तले कायस्थ समाज की बैठक हुई। इसमें समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। फाउंडेशन के संयोजक सीतेश रमण ने कहा कि जुलाई से बिहार के सभी जिलों में कायस्थ समाज की मासिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। समाज को संगठित कर उसकी समस्याओं और अधिकारों के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष के अंत में गांधी मैदान में कायस्थ समाज की विशाल महापंचायत (रैली) होगी। बैठक में रौनक श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, साहिल अंबष्ठ, कुंदन कुमार मलिक, सिवान कर्ण, आनंद कायस्थ सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गांधी मैदान में कायस्थ समाज की महापंचायत होगी यह भी पढ़ें- ब्राह्...