पटना, जनवरी 10 -- गांधी मैदान में रविवार से आम लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह रोक 25 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने यह रोक लगाई है। शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। गांधी मैदान को चार जोन में बांटकर अपर जिला दंडाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में मानकों के अनुसार सभी तैयारी चल रही है। पदाधिकारियों को उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन प्रशासन के लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया गया। परेड का रिहर्सल 11 जनवरी से शुरू होगा। इस अवसर पर डी...