एटा, मई 8 -- शहर के व्यस्ततम बाजारों में सुमार गांधी मार्केट में शुक्रवार को प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। तहसीलदार और बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान को देख बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नाले के बाहर सड़क पर कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों का सामान जब्त किया गया और कई खोखा दुकानों को जेसीबी से हटाया गया। शुक्रवार दोपहर को नगर पालिका ईओ निहाल सिंह, आरआई राकेश कुमार गौरव और तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय पुलिस बल के साथ गांधी मार्केट पहुंचे। इन्हे देख दुकानदारों में सामान समेटने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। जो दुकानदार नाले के ऊपर या सड़क की पटरी तक सामान फैलाए बैठे थे, उनके खिलाफ टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान पालिका कर्मियों ने नाले से बाहर रखे काउंटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.