गांधी बाग ने टैप्स क्रिकेट अकादमी को 49 रन से हराया
मेरठ, मई 11 -- आईआईएमटी अंडर-14 चैलेंजर्स कप के लीग मुकाबले में गांधी बाग क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टैप्स क्रिकेट अकादमी को 49 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गांधी बाग की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में तीन विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज आरिस चौधरी ने महज 68 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा वायु यादव ने नाबाद 34 रन और अतुल विकल ने तेज 11 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैप्स क्रिकेट अकादमी की शुरुआत खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। हर्षित ने 25 रन और अरहान अहमद खान ने 17 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन पूरी टीम 24.1 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। गांधी बाग की ओर से गेंदबाजी में अर्जुन और आर्यन ने 2-2 विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.