कन्नौज, जनवरी 30 -- छिबरामऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर आवास विकास कॉलोनी स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस नगर अध्यक्ष आशीष चौहान के नेतृत्व में गांधी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर मौन व्रत रखकर शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी ने शपथ लेकर गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर देश में शान्ति का पैगाम फैलाने का निर्णय लिया, जिसे हम सब अपने नगर से शुरू करेंगे, आज देश का माहौल बहुत बिगड़ा हुआ है, जिसे हम सब जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर पीसीसी सदस्य संजय पौल, प्रदेश सचिव सेवादल विनोद कुमार दुबे (पप्पू), युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अम्बुज शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व प्रदेश महासचिव अमोल दीक्षित, राजू खान, मेहराज वारसी, आमिर खान, आशीष सैनी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.