देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। गांधी पार्क में प्रस्तावित सौन्दर्यीकरण कार्य को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। सीपीआईएम के सचिव अनंत आकाश ने बताया कि पार्क परिसर में लाइटें लगाने का कार्य ठीक से नहीं किया जा रहा। उन्होंने मांग की है कि गांधी पार्क में सौन्दर्यीकरण कार्य अधिकारियों की मॉनिटरिंग में करवाया जाना चाहिए। हाल ही उन्होंने मेयर सौरभ थपलियाल को ज्ञापन सौंपकर यह मांग उठाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...