भदोही, सितम्बर 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित गांधी पार्क में मंगलवार को एकत्रित हुए कांग्रेसजनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद गांधी पार्क, डॉ. अंबेडकर पार्क व सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसराी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विभिन्न मुद्दों पर आवाज मुखर की। इस दौरान मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हल्द्वानी में जिस प्रकार का कथित जातिवादी व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। राहुल गांधी ने इसी घटना के दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दोषियों पर कार्र...