देहरादून, सितम्बर 18 -- देहरादून। गांधी पार्क में अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर विभिन्न जन एवं सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अंकिता को न्याय दिलाने के लिए चल रही कानूनी लड़ाई को लेकर लीगल टीम ने जानकारी साझा की। वक्ताओं ने सीबीआई जांच शुरू न होने, अब तक हुए संघर्ष और न्याय आंदोलन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। प्रदेशभर से पहुंचे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आगामी कार्यक्रमों और आंदोलन की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में अंकिता को श्रद्धांजलि देते हुए न्याय की मांग दोहराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...