शिमला, नवम्बर 13 -- हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत की आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिमला के बालूगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के विदेशी मूल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौतों से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर दर्ज हुआ है। शिमला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2), 196(1)(बी) और 356(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता अतुल शर्मा ने कंगना की 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर प्रकाशित पोस्ट को लेकर आपराधिक मामला दर्ज करने और समयबद्ध जांच की मांग की थी।सोनिया गांधी पर टिप्पणी को लेकर शिकायत शिकायत के अनुसार कंगना रनौत ने अपने वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट से गांधी परिवार से संबंधित एक पुराना वीडिय...