पटना, अक्टूबर 2 -- महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष शुक्रवार को नाट्य संस्था एचएमटी द्वारा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित नाटक 'गांधी' की प्रस्तुति हुई। सुरेश कुमार हज्जु द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक 'गांधी' में गांधी जी की भूमिका सुरेश कुमार हज्जु ने निभाया। हज्जु गांधी नाटक के लिए अब तक 128 बार मुंडन करवा चुके हैं। नाटक के माध्यम से बाल और व्यस्क अभिनेताओं ने पोरबंदर में गांधी जी के जन्म, स्कूली शिक्षा, दक्षिण अफ्रीका में हुए दुर्व्यवहार, जालियांवाला बाग कांड, साबरमती आश्रम, सत्याग्रह और महात्मा गांधी की मृत्युपर्यन्त तक की घटनाओं को जीवंत कर दिया। यह भी पढ़ें- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे महात्मा गांधी नाटक में भाग लेने वाले कलाकारों में राहुल कुमार राज, राहुल कुमार रवि, गोपी कुमार...